{"_id":"68e03b409d4d069803024076","slug":"demand-to-start-procurement-of-pr-paddy-sdm-gave-assurance-till-monday-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143258-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीआर धान की खरीद शुरू कराने की मांग, एसडीएम ने सोमवार तक का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीआर धान की खरीद शुरू कराने की मांग, एसडीएम ने सोमवार तक का दिया आश्वासन
Sat, 04 Oct 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के खरखौदा में एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन (एकत
खरखौदा। भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसडीएम डॉ. निर्मल नागर से मिला और क्षेत्र के किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। किसान नेताओं ने बताया कि अभी तक खरखौदा अनाज मंडी में पीआर धान और बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई है, जिससे किसानों में रोष है।
मंडी में पीआर धान की खरीद के लिए मिलर्स आवंटित न होने से किसानों को परेशानी हो रही है। इस पर एसडीएम ने सोमवार तक समाधान कर धान की सरकारी खरीद शुरू कराने का आश्वासन दिया। यूनियन सदस्यों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल से जुड़ी दिक्कतें उठाते हुए कहा कि किसानों की तरफ से कराया गया पंजीकरण अभी तक सत्यापित नहीं हुआ है।
इस कारण किसानों को गेट पास प्राप्त करने में समस्याएं हो रही हैं। बिजली निगम पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई गांवों में बिना मीटर रीडिंग लिए अत्यधिक राशि वाले बिल भेजे गए हैं। सामान्य 60 दिन के बजाय 79 दिन के बिल भेजे गए हैं, उन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान यूनियन ने एक पटवारी पर किसानों से रिश्वत मांगने और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम ने मौके पर ही जांच के आदेश जारी कर दिए। यूनियन के सदस्यों ने पराली प्रबंधन की समस्या उठाई और कहा कि एनजीटी व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार किसानों को बेलर, चापर, सुपर सीडर जैसी मशीनें उपलब्ध कराई जाएं।
साथ ही धान पर बोनस भी दिया जाए ताकि किसान आर्थिक रूप से राहत पा सकें। इस अवसर पर अभिमन्यु कोहाड़, शक्ति दहिया, अत्तर सिंह दहिया, बेदी दहिया, इंद्रजीत, जोगिंद्र, राज सिंह, बिजेंद्र, देशपाल, रामनिवास, धर्मबीर, जगदीश, मनोज, बिजेंद्र, नरेंद्र, बुधराम, अजय मौजूद रहे।