फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for action against those putting up posters and banners in public places.

Sonipat News: सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर-बैनर लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग

Mon, 21 Sep 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against those putting up posters and banners in public places.
फोटो : सोनीपत में बस अड्डे के पास पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की प्रतिमा के सामने लगाए गए
सोनीपत। सड़क सुरक्षा संगठन और अन्य सामाजिक संगठनों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति पोस्टर-बैनर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठनों ने नगर निगम, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शहर व मुख्य सड़कों को प्रचार सामग्री से मुक्त रखने की अपील की।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा संगठन के जिला संयोजक संदीप बत्रा ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों और प्रचार के नाम पर सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे हैं। इससे शहर की सुंदरता प्रभावित होने के साथ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। उन्होंने बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों पर रोक लग सके।
विज्ञापन

जिला संयोजक ने कहा कि कॉलोनियों, गलियों और सड़कों पर रास्ता रोककर कार्यक्रम आयोजित करने या अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। संबंधित विभागों और अधिकारियों को इस संबंध में स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए। कार्रवाई नहीं होने पर मामले को सरकार और आवश्यकता पड़ने पर सर्वोच्च न्यायालय तक ले जाने पर विचार करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed