फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cyber fraud: Police will investigate details of mobile number with bank accounts

साइबर ठगी : बैंक खातों के साथ मोबाइल नंबर की डिटेल खंगालेगी पुलिस

Fri, 18 Feb 2022 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cyber fraud: Police will investigate details of mobile number with bank accounts
साइबर थाना, रोहतक रेंज की टीम के हत्थे चढ़े साइबर ठगी के आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। इसके लिए पुलिस आरोपियों व उनके पास से मिले एटीएम कार्ड के बैंक खातों की जानकारी लेगी। साथ ही उनके पास से मिले मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल लेकर सरगना व अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। पुलिस मामले में गिरफ्तार हितेश को सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

साइबर थाना रोहतक रेंज में नियुक्त इंस्पेक्टर धनबीर सिंह की टीम ने बुधवार रात को गन्नौर क्षेत्र से तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान गांव चिटाना निवासी अनिल सोलंकी, पानीपत के गांव जोरासी निवासी आकाश उर्फ टाटर व मयूर विहार सोनीपत निवासी हितेश के रूप में हुई थी। पुलिस ने हितेश को सात दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 एटीएम कार्ड, 24 हजार रुपये व 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। आरोप है कि आरोपी लोगों को लालच देकर खाते खुलवाते थे। उसके बाद उन खातों के एटीएम कार्ड उनसे खुद ले लेते थे। वह खातों के नंबर गिरोह के सरगना को देते थे। वह अपनी टीम के साथ मिलकर लोगों से साइबर ठगी कर उन खातों में पैसे डलवाता था, जिन्हें गिरोह के सोनीपत में बैठे गुर्गे एटीएम कार्ड से निकलवा लेते थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धनबीर सिंह ने बताया कि अब पुलिस ने मामले में जांच को आगे बढ़ दिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से मिले एटीएम कार्ड के खाता नंबरों की पूरी डिटेल लेकर जांच करेगी। साथ ही आरोपियों के खाता नंबरों की जानकारी भी ली जाएगी। साथ ही उनसे बरामद मोबाइल नंबरों के बारे में पूरी जानकारी लेकर सरगना व अन्य आरोपियों की पहचान की जाएगी। इसके लिए प्रयास तेज कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी हितेश के सरगना से संबंध थे, जिसके बारे में पता लगाने के लिए हितेश के नंबरों की जानकारी भी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed