{"_id":"6447689b74ed638df60c4295","slug":"theft-of-gold-chain-and-earrings-by-making-a-woman-sniff-drugs-in-sonipat-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने की चेन व बालियां की चोरी, कहा- अचानक हो गई थी बेसुध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने की चेन व बालियां की चोरी, कहा- अचानक हो गई थी बेसुध
Tue, 25 Apr 2023 11:13 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:13 AM IST
सार
रोहतक के गांव बखेता निवासी सरोज ने पुलिस को बताया कि वह खरखौदा में देशी वैध से मोतीझारे की दवाई लेने के लिए आई थी। दिल्ली मार्ग पर जब वह बरगद के पेड के पास पहुंची तो पीछे से एक महिला उसके पास आकर बात करने लगी।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा दिल्ली मार्ग पर एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके आभूषण चोरी कर लिए गए। महिला को कुछ देर बाद होश आने पर खुद के साथ हुई वारदात का पता लगा। पीड़िता ने देखा कि उनके हाथ में कागज की गड्डी थी, जिस पर ऊपर और नीचे 10- 10 रुपये के नोट लगे हुए थे। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
देशी वैद्य के पास मोतीझारा की दवा लेने आई थी महिला
रोहतक के गांव बखेता निवासी सरोज ने पुलिस को बताया कि वह खरखौदा में देशी वैध से मोतीझारे की दवाई लेने के लिए आई थी। दिल्ली मार्ग पर जब वह बरगद के पेड के पास पहुंची तो पीछे से एक महिला उसके पास आकर बात करने लगी। उसने पूछा कि कहां जा रही हो तो उन्होंने कहा देशी वैध से दवाई लेने जा रही हूं। जिस पर वह औरत उनसे कहने लगी कि उसे भी दवा लेने जाना है, यह कहकर वह महिला भी उसके साथ चल पड़ी।
विज्ञापन
खरखौदा में पीड़िता को एक महिला व युवक मिले
जिसके बाद एक युवक भी वहां पर आ गया और उसने उसे रुमाल सुंघाया, जिसके बाद वह होश खो बैठी। वह उनके साथ शहर की प्रताप कॉलोनी की गलियों में काफी देर तक घूमती रही। कुछ देर बाद उन्होंने उसे एक घर के बाहर बैठाया और उसके बाद उसके गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन और कानों के आधा तोले के बाले निकाल लिए लिए।
विज्ञापन
जब उसे होश आया तो उसके हाथ में कागजों की एक गड्डी थी जिस पर 10-10 के नोट आगे और पीछे लगे हुए थे। महिला का कहना है कि होश आने पर उन्हें पता चला कि उसके साथ महिला व युवक ने चोरी की वारदात की है। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।