फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat DC PA arrested for taking bribe of Rs 3.5 lakh

Haryana: डीसी का पीए 3.5 लाख की रिश्वत लेता गिरफ्तार, पहले ले चुका था 1.5 लाख, घर पर रेड में क्या कुछ मिला

Fri, 20 Jun 2025 04:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Jun 2025 04:55 PM IST
सार

हरियाणा में डीसी का पीए साढ़े तीन लाख रुपये की रिश्वत लेता गिरफ्तार हुआ है। आरोपी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा है। आरोपी 1.5 लाख रुपये पहले ही ले चुका था। 

विज्ञापन
Sonipat DC PA arrested for taking bribe of Rs 3.5 lakh
आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती एसीबी की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को उपायुक्त (डीसी) के निजी सहायक (पीए) को 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक कर्मचारी से ट्रांसफर करवाने के लिए वह पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन से शिकायत कर दी। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजना बनाकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर की तलाशी भी ली जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को जिला प्रशासनिक परिसर में छापा डाला जिससे वहां पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


उपायुक्त का निजी सहायक शशांक शर्मा  सोनीपत उपायुक्त कार्यालय में तैनात लिपिक जितेंद्र कुमार को राई तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क के पद पर ट्रांसफर कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। शशांक के पास से 3.5 लाख रुपये बरामद हुए हैं जो उसने रिश्वत के तौर पर वसूल किए थे। कर्मचारी को राई तहसील में ट्रांसफर कराने के एवज में शशांक शर्मा ने पांच लाख रुपये की मांग की थी। जितेंद्र कुमार डेढ़ लाख रुपये पहले दे चुके थे। शशांक साढ़े तीन लाख रुपये और मांग रहा था। जितेंद्र कुमार ने पूरी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शशांक को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की रूप रेखा तैयार की। बाकी के 3 तीन 50 हजार रुपये देने के लिए जितेंद्र शशांक के पास पहुंचे। जैसे ही शशांक ने रिश्वत की रकम हाथ में ली एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन




एंटी करप्शन ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक सोमबीर का कहना है कि शशांक शर्मा के घर पर भी छापेमारी की गई है। घर से कागजात, नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। आभूषण और अन्य नगदी के संबंध में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed