फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: 20 years in prison for raping a 13-year-old girl

Sonipat: 13 साल की बालिका से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की कैद, 70 हजार रुपये जुर्माना भी किया

Mon, 06 Feb 2023 06:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 06:20 PM IST
सार

बालिका ईंट-भट्ठे  बनी झुग्गी में परिवार सहित रहती थी। खरखौदा क्षेत्र में उनके पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। अदालत ने दोषी पर 70 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना राशि में से 50 हजार पीडि़ता को देने के आदेश हैं। 

विज्ञापन
Sonipat: 20 years in prison for raping a 13-year-old girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : google

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने 13 साल की बालिका को बहकाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 70 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं। जुर्माना न देने पर 26 माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन


मामले को लेकर मूलरूप से उत्तर प्रदेश व घटना के समय खरखौदा के एक ईंट- भट्ठे पर रहने वाली महिला ने 9 जुलाई, 2021 को खरखौदा थाना पुलिस को बताया था कि वह परिवार के साथ  भट्ठे  पर बनी झुग्गी में रहती हैं। उनके साथ ही ईंट लोड करने का काम करने वाला उनके गांव का ही धर्मेंद्र भी पड़ोस की झुग्गी में रहता था।
विज्ञापन


घटना के दिन सुबह के समय उनके पति रिश्तेदारी में चले गए। दोपहर को वह अपनी बेटी व बेटे के साथ झुग्गी में सो रही थी। दोपहर बाद उनकी आंख खुली तो उनकी बेटी कहीं नहीं मिली। तलाश करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर में ईंट लोड करने का काम करने वाला उनके गांव का ही धर्मेंद्र भी गायब था। महिला ने पुलिस को बताया था कि धर्मेंद्र उनकी बेटी को बहकाकर ले गया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 जुलाई, 2021 को लड़की को बरामद कर लिया था।

 

उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट भी जोड़ दिया था। बाद में पुलिस ने 11 जुलाई, 2021 को आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे साथ ले जाकर घटनास्थल की निशानदेही कराई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था।


मामले में सुनवाई के बाद एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने आरोपी धर्मेंद्र को दोषी करार दिया। अदालत ने सोमवार को मामले में फैसला सुनाते हुए दोषी धर्मेंद्र को 4 पॉक्सो एक्ट में 20 साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माना, भादंसं की धारा 363 में सात साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना तथा जुवेनाइल एक्ट में सात साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीडि़ता को देने के आदेश दिए हैं। सभी सजा एक साथ चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed