फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   police reward 50 thousand

सुराग देने वाले को पुलिस देगी 50 हजार का ईनाम

Sat, 31 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 31 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
उपमंडल के गांव पांची जाटान में सेवानिवृत्त डीएसपी एवं भारत कुमार पहलवान सज्जनपाल हत्याकांड को करीब 28 दिन हो गए। इसके बावजूद पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। अब पुलिस ने आरोपियों का सुराग देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।  
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सज्जनपाल की गांव के निवर्तमान सरपंच सुरेंद्र खत्री के साथ काफी लंबे समय से राजनीतिक रंजिश चली आ रही थी। मौजूदा पंचायती चुनाव में सज्जनपाल की मां प्रत्याशी के तौर पर सामने आ रही थी। परिजनों का कहना है कि 2 अक्तूबर की रात सज्जनपाल अपने साथी रामकुंवार, रामेश्वर, संदीप, राकेश, बृजेंद्र और बलबीर के साथ मां के लिए वोट मांगने के लिए अपने घर से निकला था। आरोप है कि जब वह गांव में वोट मांगकर लौट रहे थे तो इस दौरान रास्ते में उनकी ताक में बैठे लगभग 8-9 लोगों ने सज्जनपाल पर गोलियों से हमला कर दिया। इससे सज्जनपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सभी आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। परिजनों के बयान पर पुलिस ने निवर्तमान सरपंच सुरेंद्र खत्री और उसके दो पुत्र दीपक व प्रवीन सहित, सुशील उर्फ शीला पुत्र सुरेंद्र, सुशील उर्फ उल्लू पुत्र राजन, नरेश उर्फ बांदरी पुत्र रामकुंवार सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन अब तक नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं डीएसपी
इस मामले में डीएसपी गन्नौर सतीश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने फरार आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रूपये का ईनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया पुलिस भी लगातार आरोपियों को दबोचने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed