{"_id":"63287cca021d244ec233e85e","slug":"police-found-the-body-of-a-young-man-in-a-drain-in-narela","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेला: नाले में फंसे गोवंश को निकालने गई थी पुलिस, नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नरेला: नाले में फंसे गोवंश को निकालने गई थी पुलिस, नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान
Mon, 19 Sep 2022 07:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेला
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेला
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 19 Sep 2022 07:59 PM IST
सार
युवक का शव नग्न अवस्था में था। बवाना रोड स्थित नाले में गोवंश के गिरने की सूचना मिली थी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के नरेला में पुलिस को बवाना रोड पर नाले में नग्न अवस्था में एक युवक का शव मिला है। पुलिस टीम नाले में गोवंश के फंसे होने की सूचना के बाद उसे निकालने पहुंची थी। इसी दौरान उसे नाले में शव मिला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह आठ बजे नरेला थाना पुलिस को बवाना रोड स्थित नाले में गोवंश के गिरने की सूचना मिली। जिस पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गोवंश को निकालने के प्रयास में पुलिस को एक युवक का शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
नरेला थाना प्रभारी राकेश का कहना है कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। शव पांच से छह दिन पुराना लगा रहा है। मृतक के एक हाथ पर ओम लिखा है। शव नग्न अवस्था में मिलने पर उसकी हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन