फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Looted bike and 16 thousand by showing pistol to dumper driver in Sonipat

Sonipat: डंपर चालक को पिस्तौल दिखाकर बाइक व 16 हजार लूटे, तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Sat, 18 Feb 2023 10:10 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Feb 2023 10:10 AM IST
सार

सोनीपत में तीन बदमाशों ने बाइक सवार डंपर चालक को रोककर पिस्तौल दिखा लूट की घटना को अंजाम दिया। गांव हलालपुर निवासी कुलबीर ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह गांव मुकीमपुर निवासी विकास के डंपर पर चालक है। वह शुक्रवार रात को डंपर लेकर यमुना पर गए थे। 

विज्ञापन
Looted bike and 16 thousand by showing pistol to dumper driver in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत के गांव छतेहरा व मल्ला माजरा के बीच स्थित स्टेडियम के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार डंपर चालक को रोककर पिस्तौल दिखा लूटपाट कर दी। बदमाश उनकी बाइक व 16 हजार रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। वारदात के समय पुलिस नाइट डोमिनेशन चला रही थी। लूट की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


रात को यमुना पर डंपर खड़ा कर बाइक पर सवार होकर गांव हलालपुर जा रहा चालक
गांव हलालपुर निवासी कुलबीर ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह गांव मुकीमपुर निवासी विकास के डंपर पर चालक है। वह शुक्रवार रात को डंपर लेकर यमुना पर गए थे। वह डंपर को वहां खड़ा कर आधी रात को बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थेञ। जब वह साढ़े 12 बजे छतेहरा व मल्ला माजरा के बीच स्टेडियम के पास पहुंचे तो तीन युवक बिना नंबर की बाइक पर आए और उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


गांव छतेहरा-मल्ला माजरा के बीच स्टेडियम के निकट तीन बदमाशों ने दिया वारदात का अंजाम
इससे पहले की वह कुछ समझ पाते एक युवक ने पिस्तौल अड़ा दी और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दूसरे युवक उनसे 16 हजार रुपये और बाइक लूट ली। बाद में वह मौके से भाग गए। उनकी स्प्लेंडर बाइक पर कोई नंबर नहीं थे। युवकों के जाने के बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच कर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed