{"_id":"57f553354f1c1b893227159d","slug":"gangster-crime-police-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात रविंद्र पुगथला ने खुबड़ू के युवक को दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात रविंद्र पुगथला ने खुबड़ू के युवक को दी धमकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
कुख्यात रवींद्र पुगथला पुलिस का सिरदर्द बनता जा रहा है। आरोप है कि लगातार पुलिस को चकमा दे रहे रवींद्र ने खुबड़ू गांव के युवक वीरेंद्र को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने न केवल रवींद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, बल्कि वीरेंद्र की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र ने बताया कि उनकी रवींद्र पुगथला से रंजिश चल रही है। रवींद्र उसे धमकी दे रहा है। आरोपी ने उसके मोबाइल पर एक अन्य मोबाइल से फोन किया था। दूसरी तरफ से बोल रहे युवक ने उसे बताया कि वह रवींद्र पुगथला बोल रहा है और उसे जान से मार देगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।