{"_id":"65053a7e4679eac4c40a9bc8","slug":"encounter-with-murderer-of-former-sarpanch-of-anti-gangster-unit-in-sonipat-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: एंटी गैंगस्टर यूनिट की पूर्व सरपंच के हत्यारोपी के साथ मुठभेड़, आरोपी को पैर में लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: एंटी गैंगस्टर यूनिट की पूर्व सरपंच के हत्यारोपी के साथ मुठभेड़, आरोपी को पैर में लगी गोली
Sat, 16 Sep 2023 10:47 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:47 AM IST
सार
सोनीपत में एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ ने बताया कि उनकी टीम शनिवार तडक़े जटोला नहर पुल पर गश्त कर रही थी। पुलिस ने जटोला-फिरोजपुर जाने वाली सड़क पर पुल के पास नाका लगा दिया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी तुरंत बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास किया। आरोपी ने बाइक को गिरा दिया और तमंचा निकालकर पुलिस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत में गांव फिरोजपुर-जटोला मार्ग पर एंटी गैंगस्टर यूनिट ने गांव नाहरी के पूर्व सरपंच की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को आरोपी के फिरोजपुर बांगर गांव से जटोला मार्ग होते हुए अपने गांव नाहरी जाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने नाका लगा दिया था। बाइक सवार को देखकर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने तमंचा से फायर कर दिया। पुलिस ने बचाव में फायर किया तो गोली आरोपी के पैर में लगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एंटी गैंगस्टर यूनिट ने गांव नाहरी के कर्ण को किया गिरफ्तार
एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ ने बताया कि उनकी टीम शनिवार तडक़े जटोला नहर पुल पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि गांव नाहरी निवासी कर्ण फिरोजपुर मार्ग से जटोला होते हुए गांव नाहरी जाएगा। कर्ण गांव नाहरी के पूर्व सरपंच की हत्या में आरोपी है। उस पर साथियों संग मिलकर 5 सितंबर की रात को पूर्व सरपंच की हत्या का मुकदमा दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
गांव जटोला-फिरोजपुर बांगर मार्ग पर खरखौदा क्षेत्र में हुई पुलिस संग मुठभेड़
जिस पर पुलिस ने जटोला-फिरोजपुर जाने वाली सड़क पर पुल के पास नाका लगा दिया। इसी बीच बाइक सवार युवक नाका पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी तुरंत बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकडऩे की कोशिश की तो आरोपी ने बाइक को गिरा दिया और तमंचा निकालकर पुलिस पर गोली चला दी। जिसमें पुलिस टीम मुश्किल से बच सकी।
विज्ञापन
नाका लगा देखा आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा
पुलिस ने हवाई फायर कर आरोपी को सरेंडर करने को कहा तो उसने फिर से मुड़कर पुलिस पर तमंचा तानकार गोली चलाने का प्रयास किया तो इंस्पेक्टर ने अपने व साथियों के बचाव में आरोपी के पैर की तरफ फायर कर दिया। जिससे उसके पैर में गोली लग गई। उसके घायल होने पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान गांव नाहरी निवासी कर्ण के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से तमंचा, एक कारतूस व एक खोल बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। खरखौदा पुलिस मामले की जांच कर रही है।