फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dalit death case

हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए जांच : हुड्डा

Sun, 25 Oct 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना Updated Sun, 25 Oct 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि गोहाना के दलित किशोर ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी पुलिस हिरासत में मौत हुई है। परिजनों को मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी पर भरोसा नहीं है। ऐसे में इस मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए।

विज्ञापन


शनिवार को गोहाना में मृतक गोविंद के घर पहुंचे पूर्व सीएम ने पीड़ित परिजनों से बातचीत के बाद रेस्ट हाउस में पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि किशोर की मौत पर सीएम खट्टर का बयान निंदनीय है।
विज्ञापन


हुड्डा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख के रिजर्वेशन कम करने के बयान के बाद प्रदेश में इस तरह की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इससे समाज का ताना-बाना टूटने का खतरा है और आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने जो एसआईटी का गठन किया है उससे न तो हम, न लोग संतुष्ट हैं और न ही परिवार संतुष्ट है। पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने के लिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज से टाइम बाउंड जांच करानी चाहिए। इसके अलावा परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और एक सरकारी नौकरी दी जाए। पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस 28 अक्टूबर को राज्यपाल को ज्ञापन देगी।


इस मौके पर जयतीर्थ दहिया, देवराज दिवान, श्रीकृष्ण हुड्डा, जगबीर मलिक, जयबीर बाल्मीकि, प्रमेंद्र जौली, भूपेंद्र मलिक, अनिल निंबड़िया, रोहित मान, बंसी बाल्मीकि व कमला भावड़ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed