{"_id":"5a4a92294f1c1bce408c055d","slug":"91514836521-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध में नहीं दिखी ट्रेन, चपेट में आने से दो साथियों की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धुंध में नहीं दिखी ट्रेन, चपेट में आने से दो साथियों की गई जान
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर की ईदगाह कॉलोनी के पास धुंध में ट्रेन की चपेट में आने से दो साथियों की मौत हो गई। दोनों सुंदर सांवरी कालोनी से घूमने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ गए थे। मामले की सूचना के बाद पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों साथी अपने घरों के इकलौते चिराग थे।
सुंदर सांवरी कालोनी का रहने वाला अमित (22) अपने साथी मोहित उर्फ लाला (21) के साथ सोमवार सुबह घर से घूमने के लिए निकले थे। दोनों ईदगाह कालोनी की तरफ रेलवे लाइन पर चले गए। सोमवार सुबह वातावरण में घनी धुंध छाई हुई थी। जब वह सोनीपत-जींद रेलवे लाइन को क्रॉस करने लगे तो गोहाना की तरफ जा रही सवारी गाड़ी उन्हें धुंध के चलते दिखाई नहीं दी और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में मोहित उर्फ लाला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन चालक ने हादसे की सूचना मोहाना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने राजकीय रेलवे पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना के बाद थाना प्रभारी ताराचंद अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहां रेलवे पुलिस ने अमित को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बुझ गए दो इकलौते चिराग
हादसे का शिकार हुए दोनों युवक अपने-अपने घरों के इकलौते चिराग थे। अमित के पिता शेरसिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी मां व बहन के साथ रहता था। अमित निजी कंपनी में काम करता था। उसकी मां भी एक फैक्टरी में मजदूरी करती है। हादसे के वक्त वह फैक्टरी में गई थी। वहीं मोहित उर्फ लाला भी तीन बहनों में अकेला चिराग था। मोहित पशुओं का व्यापार करता था। मोहित उर्फ लाला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर बेसुध हो गई अमित की मां
हादसे का शिकार हुए अमित की मां सोमवार सुबह फैक्टरी में चली गई थी। वहीं पर उसे बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली थी। जिस पर वह यह सुनते ही बेहोश हो गई। उसे भी तुरंत उपचार दिलवाया गया।
वर्जन
सुबह धुंध में दोनों युवक घूमने गए थे। इसी दौरान धुंध में ट्रेन की चपेट में आने उनकी मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
ताराचंद, थाना प्रभारी, राजकीय रेलवे पुलिस सोनीपत।