फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कोर्ट के आदेश पर ससुराल रहने आई महिला को पिलाया जहर, पति समेत पांच नामजद

कोर्ट के आदेश पर ससुराल रहने आई महिला को पिलाया जहर, पति समेत पांच नामजद

Tue, 23 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर ससुराल रहने आई महिला को पिलाया जहर, पति समेत पांच नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। गांव ठरू की रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष पर उसे चाय में मिलाकर जहर पिलाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे मारना चाहते हैं। महिला को खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने महिला के बयान पर पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव ठरू निवासी पूनम ने बताया कि उसकी शादी राजेंद्र नगर के रवि के साथ हुई थी। शादी के बाद वह उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। जिस पर उसने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया। जिस पर मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट ने उन्हें दो माह तक एक साथ रहने का आदेश दिया था। जिस पर वह अपनी ससुराल आ गई। महिला का आरोप है कि शनिवार शाम को उसकी षड्यंत्र के तहत ससुराल पक्ष के लोगों ने चाय में जहर मिलाकर उसे पिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला मेडिकल कालेज खानपुर में भर्ती कराया गया। मायके वालों की सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना की गीता भवन चौकी पुलिस ने महिला के बयान पर पति रवि समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला आठ दिन पहले ही कोर्ट के आदेश पर ससुराल में रहने आई थी। चौकी प्रभारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि महिला को चाय में जहर पिलाने का मामला सामने आया है। महिला के बयान पर पति समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला कोर्ट के आदेश के बाद अपनी ससुराल में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed