{"_id":"5b12eb854f1c1b9c6e8b5f7f","slug":"71527966597-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ किए आभूषण व सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ किए आभूषण व सामान चोरी
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ किए आभूषण व सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव बीधल में बंद मकान में घुसकर चोर आभूषण व अन्य सामान लेकर फरार हो गया। मकान मालिक ने घर वापस लौटने के बाद पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव बीधल निवासी सुधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गर्मी की छुट्टी होने के चलते उसकी पत्नी बच्चों सहित अपने मायके गई हुई है। वह शुक्रवार को मकान के गेट पर ताला लगाकर शहर गया था। काम निपटाने के बाद जब वह वापस घर पहुंचा तो गेट पर लगा ताला टूटा मिला और मकान के अंदर रखा सामान भी सारा बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे सोने व चांदी के आभूषणों सहित करीब दो हजार रुपये की नकदी व कंप्यूटर का मॉनिटर गायब था। पुलिस ने पीड़ित सुधीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।