{"_id":"5c212b90bdec2256a03b69de","slug":"61545677712-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत सीआईए ने भी की एटीएम क्लोन तैयार वाले मास्टरमाइंड सुरेंद्र से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत सीआईए ने भी की एटीएम क्लोन तैयार वाले मास्टरमाइंड सुरेंद्र से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत सीआईए ने भी की एटीएम क्लोन तैयार वाले मास्टर माइंड सुरेंद्र से पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर/सोनीपत। एटीएम कार्ड के क्लोन तैयार कर लोगों से ठगी करने के आरोपी सुरेंद्र से पूछताछ के लिए सोमवार को पानीपत सीआईए की टीम भी गन्नौर पहुंची। टीम ने आरोपी से पूछताछ की है। आरोपी पानीपत में अपना नेटवर्क बनाकर चला चुका है। वहां भी वह कई लोगों से ठगी में संलिप्त है। आरोपी के अन्य जिलों में भी ठगी किए जाने का खुलासा हो सकता है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
विदित रहे कि गन्नौर क्षेत्र के लोगों के लगातार एटीएम कार्ड से पैसे निकाले जाने के मामले में गांव लड़सौली स्थित सीएनजी स्टेशन पर कार्यरत भिवानी के जुई खुर्द रवि व दिल्ली के नजफगढ़ स्थित श्याम विहार निवासी मनीष तथा मामले में मास्टर माइंड झज्जर के गांव झामरी निवासी सुरेंद्र को काबू किया था। पुलिस ने उन्हें सात दिन के रिमांड पर लिया है। सोमवार को पानीपत पुलिस की टीम ने आरोपी से पूछताछ की। जिसमें सामने आया कि क्लोन तैयार करने के मामले के मास्टर माइंड सुरेंद्र द्वारा पानीपत में भी कई जगहों पर धोखाधड़ी की है। फिलहाल स्थानीय पुलिस अभी तक उन मशीनों को बरामद नहीं कर पाई है जिन्हें धोखाधड़ी के लिए प्रयोग किया गया था। थाना गन्नौर प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहना है कि पुलिस आरोपियों की अन्य मामलों में संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटा रही है। जल्द ही धोखाधड़ी के लिए प्रयोग की गई मशीनों को भी बरामद कर लिया जाएगा।
पानीपत में 20 लोगों के साथ कर चुके हैं धोखाधड़ी
पानीपत पुलिस की टीम से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र ने एटीएम क्लोन के माध्यम से करीब 20 लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की है। एक महीने के दौरान ही पानीपत में करीब 12 मामले दर्ज हुए हैं और इससे पहले करीब 8 मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस टीम की पूछताछ के दौरान आरोपी सुरेंद्र ने कबूला है कि उसने ही पानीपत में भी अपना नेटवर्क बना कर एटीएम के क्लोन तैयार कर लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की है। उसने पानीपत में बिग बाजार के अलावा कई अन्य जगहों से शॉपिंग भी की।
विज्ञापन
जालसाजों ने फैला रखा था बड़ा नेटवर्क
सुरेंद्र ने ऑनलाइन एटीएम क्लोन तैयार करने की विधि सीखने के बाद अधिक से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए बड़ा नेटवर्क फैला लिया था। सोनीपत के बाद अब पानीपत में भी उसके नेटवर्क के बारे में भी पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस का दावा है कि सुरेंद्र ने दूसरे जिलों में भी अपना नेटवर्क फैला रखा था। उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।