{"_id":"618b13b634eb3c54bd047dfc","slug":"37-grams-of-charas-found-from-prisoner-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: कोर्ट से पेशी के बाद कारागार में लौटे बंदी के पास से मिली 37 ग्राम चरस, सैंडल में छिपाकर लाया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: कोर्ट से पेशी के बाद कारागार में लौटे बंदी के पास से मिली 37 ग्राम चरस, सैंडल में छिपाकर लाया था
Wed, 10 Nov 2021 06:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 10 Nov 2021 06:34 AM IST
सार
बंदी सोनीपत जेल से झज्जर पेशी के लिए गया था, सोमवार शाम को लौटने पर शक के आधार पर सैंडल की तली काटी तो सात पुड़िया में चरस मिली। कोर्ट में अपने रिश्तेदार से उसने सैंडल बदले थे। जेल उप अधीक्षक के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
झज्जर कोर्ट में पेशी के बाद सोनीपत जिला कारागार की ड्योडी में पहुंचे बंदी के पास से तलाशी के दौरान 37 ग्राम चरस मिली है। बंदी ने चरस को सैंडल के अंदर छिपा रखा था। तलाशी में शक होने पर सैंडल की तली काटी गई तो सात पुड़िया में लिपटी चरस मिली। जेल उप अधीक्षक के बयान पर पुलिस ने बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
जेल उप अधीक्षक राधेश्याम ने कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस को बताया कि सोमवार को गांव रिढ़ाऊ निवासी बंदी अंकित को पेशी के लिए झज्जर कोर्ट में ले जाया गया था। पेशी के बाद उसे शाम को वापस जेल में लाया गया था। जब उप अधीक्षक की मौजूदगी में वार्डर संजय ने बंदी अंकित की तलाशी ली तो उसके पहले सैंडल में कुछ होने का शक हो गया।
विज्ञापन
उसके सैंडल की तली (सोल) काटकर देखा तो उसके अंदर से प्लास्टिक के कागज में सात पुड़िया लिपटी मिली। उसके अंदर चरस बरामद हुई। मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जेल उप अधीक्षक के बयान पर अंकित के खिलाफ 20 एनडीपीसी व 42 प्रिजनर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : विधायक की फिलसी जुबान: सीएम के सामने जनता से बोले- टैक्स लगने से पहले जितनी ताली बजा सकते हो बजाओ...
आरोपी बोला-पेशी के दौरान रिश्तेदार से बदले थे सैंडल
आरोपी अंकित ने जेल अधिकारियों की पूछताछ में बताया कि उसने झज्जर कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान उसने अपने रिश्तेदार से सैंडल बदलवाए थे। सैंडल में चरस छिपाई हुई थी। उसके बाद वह सैंडल पहनकर सोनीपत जेल में आ गया। पुलिस अब उसके रिश्तेदार के बारे में पता लगाएगी।
झज्जर कोर्ट से पेशी के बाद लौटे बंदी की जिला कारागार में तलाशी के दौरान उसके सैंडल से चरस मिली है। जेल उप अधीक्षक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। - इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत