फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   tongue slip of MLA while giving speech on stage

विधायक की फिसली जुबान: सीएम के सामने जनता से बोले- टैक्स लगने से पहले जितनी ताली बजा सकते हो बजाओ...

Wed, 10 Nov 2021 02:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 02:12 AM IST
सार

करनाल-कैथल और इंद्री राजमार्ग के उद्घाटन के बाद सीएम का मंच से धन्यवाद कर रहे हरियाणा के नीलोखेड़ी से विधायक धर्मपाल गोंदर भाषण के दौरान कई बार विचलित हुए। उन्होंने कहा कि मुझे बोलना कम ही आता है।

विज्ञापन
tongue slip of MLA while giving speech on stage
मंच से भाषण देते विधायक धर्मपाल गोंदर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करनाल-कैथल और करनाल-इंद्री राजमार्ग का हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने मंगलवार को उद्घाटन किया, लेकिन इसे लेकर आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद करते समय मंच पर नीलोखेड़ी विधायक धर्मपाल गोंदर की कई बार जुबान फिसली। प्रदेश में सड़कों के जाल बिछाने और अन्य सौगातों को गिनवाने के बाद जब उन्होंने जनता से कहा कि मुख्यमंत्री का तालियों से स्वागत करें। तो आगे बैठे कुछ लोगों ने ही तालियां बजाई। इस पर विधायक बोले, तालियां तो बजा लो.., अभी सरकार ने तालियों पर टैक्स नहीं लगाया। टैक्स लगने से पहले जितनी बजा सकते हो उतनी ताली बजा लो..। तो हंसी के ठहाकों के साथ पंडाल तालियों से गूंज उठा।

विज्ञापन


कुल 11.05 मिनट के संबोधन में विधायक ने अपनी चुनावी जीत का अनुभव साझा किया और उन्हें कैसे सरकार में जगह मिली, इसके बारे में भी बताया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने आठ बार मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


भाषण के दौरान विधायक कई बार विचलित हुए। उन्होंने मंच से ही कहा कि साथियों ये स्पीच लिखी तो मैंने अपने आप ही थी, लेकिन अब पता नहीं कैसे कहीं-कहीं लाइन छूट रही है, बोलना मुझे कम ही आता है, मैं सीधा सा आदमी हूं। अंत में यह कहते हुए अपनी बात को खत्म किया कि मैं बीच में अपनी स्पीच छोड़ रहा हूं। क्योंकि मुख्यमंत्री के आदेश मानने पड़ते हैं, उन्होंने कहा था कि थोड़ा ही बोलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, 2019 के विधानसभा चुनाव में नीलोखेड़ी विधानसभा सीट से धर्मपाल गोंदर आजाद चुनाव लड़े थे और भाजपा के विधायक रहे भगवानदास कबीरपंथी को हराया था। बाद में गठबंधन सरकार में उन्होंने भाजपा को अपना समर्थन दिया था। 

यह भी पढ़ें ः Kisan Andolan : एसकेएम का एलान- 29 नवंबर को टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से संसद भवन कूच करेंगे किसान


पांच साल बाद भी सीएम चाहें तो मैं साथ हूं...
मंच से विधायक ने कहा कि वे सीएम के साथ 2007 से हैं। किसी कारण से उन्हें चुनाव में टिकट नहीं मिला, लेकिन कोई बात नहीं, फिर भी जीत गए तो सीएम ने उन्हें सबसे पहले बधाई दी। जनता के फैसले के बाद मैने सरकार का साथ दिया। अब मैं सीएम साहब के साथ हूं और पांच साल का वादा कर रखा है। गरीब जरूर हूं, लेकिन बिकाऊ नहीं..। पांच साल के बाद भी अगर सीएम अपने पास रखना चाहें तो हम तैयार हैं। नहीं तो मैं आप (जनता) के बीच आ ही जाऊंगा..।

बोले, मुहूर्त पहले करा लिया, अब काम भी पूरा करना..
विधायक ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि करनाल से कैथल तक की सड़क नई बनी हैं। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि निसिंग में राजमार्ग का काम अधूरा है, अधिकारी से बोले कि अब काम को 15 दिन में पूरा कराना, क्योंकि मुहूर्त तो आपने आज पहले ही करा लिया है। लाइटों की व्यवस्था भी कर देना। इस दौरान विधायक ने नीलोखेड़ी विधानसभा की 30 मांगों को भी सीएम के सामने रखा। जिसमें नीलोखेड़ी को उपमंडल बनाने की मुख्य मांग रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed