{"_id":"5a2aed574f1c1b78548c2030","slug":"191512762711-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी बाइक सवार की हुई पहचान, नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी बाइक सवार की हुई पहचान, नामजद
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
मोहाना थाना क्षेत्र में एक महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर उसे गन्ने में खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी गांव जुआं निवासी नरेश कुमार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश तेज कर दी है। आरोपी की पहचान महिला की तरफ से दिए गए बाइक के नंबर से हो सकी।
एक महिला ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह सोनीपत में कार्यरत है। वह बुधवार को एक निजी बस में सवार होकर गांव की तरफ जा रहा थी। बस ने उसे गांव जुआं में उतार दिया था। वहां से अपने गांव जाने के लिए उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ले ली थी। बाइक सवार ने रास्ते में गन्ने के खेत के पास बाइक को रोक कर महिला को जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया था। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। महिला ने आरोपी की बाइक का नंबर भी दिया था। जिस पर आरोपी की पहचान नरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अधिकारी तुलसी ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।