{"_id":"5cfab92bbdec22070b274ecb","slug":"155993526817-sonipat-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन के कुंदे में लटका मिला फैक्टरी सुपरवाइजर का शव, परिजनों का हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्रेन के कुंदे में लटका मिला फैक्टरी सुपरवाइजर का शव, परिजनों का हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित बर्तन फैक्टरी में सुपरवाइजर का शव क्रेन के कुं डे में लटका मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने मामले में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यूपी के जिला आजमगढ़ का रहने वाला जैक्स तिवारी (22) राई औद्योगिक एरिया स्थित बर्तन बनाने की फैक्टरी में काम करता था। वह इस कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर था। शुक्रवार को जैक्स का शव फैक्टरी में खड़ी क्रेन के कुंडे में लटका हुआ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। युवक के परिजनों को भी मामले से अवगत कराया गया। जब परिजनों को मामले की जानकारी मिली तो वह फैक्टरी में पहुंचे। परिजनों के मुताबिक शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया है। उन्होंने जैक्स की हत्या का शक जताया है। उनका कहना है कि उसके पैर जमीन पर टिके हुए थे। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जाच की मांग की। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
फैक्टरी के अंदर सुपरवाजर का शव क्रेन के कुंदे में लटका मिला है। पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विनोद कुमार, जांच अधिकारी, थाना राई।