{"_id":"5c2fb3debdec2256e1301c6a","slug":"151546630110-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में हो रही थी गर्भपात की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में हो रही थी गर्भपात की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में हो रही थी गर्भपात की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। शहर के एक मकान में शुक्रवार रात महिला की गर्भपात की तैयारी की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। टीम को देख गर्भपात कराने आई महिला व उसके परिजन मौके पर ही मुकर गए। इस पर टीम ने मौके पर मिले गर्भपात के औजारों को अपने कब्जे में लिया और इस मामले में जांच शुरू कर दी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार रात को एक गर्भवती महिला को लेकर उसके परिजन पहुंचे और गर्भवती को रक्त स्राव ज्यादा होने की बात कही। तभी चिकित्सक व स्टाफ ने जांच करने के बाद महिला के स्वास्थ्य को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जिस पर परिजनों ने उसे रोहतक ले जाने से मना करते हुए खरखौदा में ही एक घर में जाने की बात कही। यह बात सुनकर चिकित्सक डॉ. नितिन फलस्वाल को संदेह हुआ तो वह अपने स्टाफ सदस्य के साथ बाइक पर सवार होकर उनका पीछा करने लगे। जब गर्भवती के परिवार के लोग एक मकान के अंदर चले गए तो डॉ. नितिन ने मामले की जानकारी सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया को दी। जिसके बाद पुलिस को स्थिति से अवगत कराते हुए मौके पर बुलाया गया और एक स्टाफ नर्स को भी सीएचसी से लाया गया। इसके बाद टीम ने घर के अंदर छापा मारा तो गर्भवती महिला का गर्भपात करने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन टीम को सामने पाकर ऐसा कुछ भी नहीं कराने से गर्भवती महिला के परिजन भी मुकर गए। इस टीम ने घर से मिले गर्भपात के औजारों को अपने कब्जे में ले लिया।
सीएचसी में पहुंचे गर्भवती महिला के परिजन जहां पहले भी इस महिला से गर्भपात करवाने की बात कह रहे थे। वहीं मौके पर वह स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम को देखकर ऐसा कुछ भी करवाने की बात से मुकर गए। इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन