फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1.70 लाख देकर दुल्हन मिली, धोखा देकर भागी

1.70 लाख देकर दुल्हन मिली, धोखा देकर भागी

Tue, 13 Jun 2017 07:31 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
1.70 लाख देकर दुल्हन मिली, धोखा देकर भागी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर।
भोगीपुर राजलू गांव के एक युवक ने 1.70 लाख रुपये देकर दुल्हन जरूर मिली, लेकिन वह भी उसको धोखा देकर भाग गई। युवक की शादी कराने के लिए पहले बिचौलिए ने एक लाख रुपये हड़प लिए तो उसके बाद 70 हजार रुपये दुल्हन ने बहाने बनाकर ले लिए। यह रुपये हड़पने के बाद दुल्हन अपने भाई के जहर खाने की बात कहकर उसे देखने चली गई। वह जब नहीं लौटी तो युवक उसे लेने बताए गए पते पर पहुंचा, जहां न दुल्हन मिली और न दुल्हन के परिवार वाले। इस तरह धोखाधड़ी का खुलासा हुआ तो पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दी।
जींद निवासी ने पानीपत की लड़की से करवाया रिश्ता
गांव भोगीपुर राजलू निवासी दिनेश ने बताया कि जींद के रहने वाले जयपाल ने उससे पानीपत के एक परिवार में अपनी जान पहचान की लड़की होने की बात बताई और उससे उसकी शादी करवाने के लिए कहा। मनीषा नाम की उस लड़की से शादी करवाने के लिए जयपाल ने दिनेेश से कहा कि वह परिवार गरीब है और शादी में खर्च के लिए उनको एक लाख रुपये देने पड़ेंगे। इस पर दिनेश उसकी बातों में आ गया और उसने एक लाख रुपये जयपाल को दे दिए। अप्रैल 17 में शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराकर मनीषा नाम की लड़की से शादी करा दी गई और शादी के दौरान मनीषा को सामान खरीदने के लिए भी दिनेश ने 50 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन

तीन दिन बाद एक महिला ले गई पत्नी
शादी के तीन दिन बाद उसकी पत्नी को साथ ले जाने के लिए सुरेंद्र कौर नाम की एक महिला उसके घर पहुंची जो अपने आप को मनीषा की मां बता रही थी। उसके बाद दिनेश खुद ही मनीषा व राजेंद्र कौर को अपनी गाड़ी में बैठाकर पानीपत छोड़ने के लिए चल पड़ा। रास्ते में राजेेंद्र कौर ने बताया कि मनीषा के शादी करने के कारण उसके भाई ने जहर खा लिया है, जिससे उन्हें 20 हजार रुपये की जरूरत है। इस पर दिनेश ने उन्हें 20 हजार रुपये ओर दे दिए। यह पैसे मिलने के बाद वे दोनो रास्ते में उतर गईं और मनीषा की मां ने दिनेश से कहा कि तुम दो-चार दिन बाद आकर मनीषा को ले जाना। उसके लगभग 10 दिन बीत जाने के बाद मनीषा जब नहीं लौटी तो दिनेश उनके बताए पते पर पानीपत पहुंच गया, जहां उसे पता चला कि इस नाम की कोई महिला वहां नहीं रहती। जब दिनेश ने इस बारे में बिचौलिए से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने भी फोन उठाने बंद कर दिया। दिनेश का आरोप है कि उससे शादी करवाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठगी की गई है। उसने पुलिस को शिकायत देकर जींद के जयपाल, पानीपत की मनीषा, राजेंद्र कौर सहित अन्य महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस मामले में शिकायत मिली थी, जिस पर कार्रवाई के लिए राजलूगढ़ी चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
-देवेंद्र कुमार, एसएचओ गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed