फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बेटी की एलआईसी के 13 लाख हड़पने का आरोपी पिता गिरफ्तार

बेटी की एलआईसी के 13 लाख हड़पने का आरोपी पिता गिरफ्तार

Thu, 15 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बेटी की एलआईसी के 13 लाख हड़पने का आरोपी पिता गिरफ्तार
बेटी की एलआईसी के 13 लाख हड़पने का आरोपी पिता गिरफ्तार
विज्ञापन

-पति की शिकायत के बाद दर्ज हुआ था मामला, डिलीवरी के दौरान हो गई थी महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/सोनीपत। गांव फरमाणा निवासी महिला की मौत के बाद उसकी एलआईसी के 13 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने महिला के पिता को गिरफ्तार किया है। महिला के पति ने इसे लेकर कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। महिला की बच्ची की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी।
गांव फरमाणा निवासी वजीर सिंह ने अपने ससुर के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा दायर कर केस दर्ज कराया था। वजीर सिंह के ससुर रतन सिंह निवासी रोहतक के खिलाफ शिकायत दी थी कि उसके ससुर ने उसकी पत्नी की एलआईसी की राशि हड़प ली है। वजीर सिंह ने बताया था कि उसकी शादी चंचल कुमारी से हुई थी। चंचल जेबीटी शिक्षक थी। उसने शादी से पहले अपनी एलआईसी की दो पॉलिसी कराई थी। जिसमें उसने अपने पिता रतन सिंह को नॉमिनी बनाया था। वजीर सिंह ने बताया था कि शादी के बाद डिलीवरी में उसकी पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया था। डिलीवरी के दौरान वर्ष 2014 में उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। जिस पर उसके ससुर रतन सिंह ने उसकी पत्नी की एलआईसी पॉलिसी से मिले करीब 13 लाख रुपये हड़प लिए थे। उसने अपनी नातिन चेतना के नाम वह राशि करनी चाहिए थे। जिस पर उसने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था। पुलिस ने दिसंबर, 2017 में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए फरमाणा चौकी प्रभारी रणबीर सिंह की टीम ने आरोपी रतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed