फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   चाकू दिखाकर कार लूटने का आरोपी काबू, साथी की तलाश

चाकू दिखाकर कार लूटने का आरोपी काबू, साथी की तलाश

Fri, 22 Dec 2017 01:29 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
चाकू दिखाकर कार लूटने का आरोपी काबू, साथी की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर। गांव राजपुर के पास चाकू दिखाकर कार लूटने के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव पुरखास निवासी रवि है। आरोपी की गिरफ्तारी से कार लूट के अन्य मामले से पर्दा उठा है। पुलिस ने आरोपी के साथी की तलाश में दबिश तेज कर दी है। साथ ही कार बरामद करने के लिए आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गन्नौर के प्रधानावास मोहल्ला निवासी गौरव त्यागी ने 17 दिसंबर को राजलुगढ़ी चौकी पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 16 दिसंबर की रात अपनी कार लेकर गांव राजपुर से गन्नौर शहर की तरफ आ रहा था। गांव से निकलते ही दो बाइक सवार युवकों ने उसकी कार को रुकवा लिया था। युवक हाथों में चाकू लिए हुए थे। उन्होंने चाकू दिखाकर उसे कार से नीचे उतार दिया था। वह उसकी कार लेकर भाग गए थे। कार में ही मोबाइल व पर्स भी था। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए राजलुगढ़ी चौकी में नियुक्त एएसआई आनंद ने एक आरोपी गांव पुरखास निवासी रवि को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लूट की एक अन्य वारदात की कबूल
गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर करीब दो सप्ताह पहले समालखा पानीपत से एक कार लूटी थी। इतना ही नहीं आरोपी को साथियों सहित विशाखापट्टनम में 45 किलो चरस सहित भी काबू किया जा चुका है। पुलिस आरोपी के साथी के तलाश के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चाकू के बल पर कार लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। जिससे लूटी गई कार को बरामद किया जा सके। साथ ही उसके साथी की तलाश में दबिश तेज कर दी है।
एएसआई आनंद सिंह, जांच अधिकारी, राजलुगढ़ी चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed