{"_id":"5b3535ad4f1c1bc96b8b8ba3","slug":"111530213805-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के घर सोने के लिए गई 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस को बताने पर दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी के घर सोने के लिए गई 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस को बताने पर दी आत्मदाह की धमकी
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी ने 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस को बताने पर दी आत्मदाह की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में रात को पड़ोसी के घर सोने के लिए गई 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची ने घर आकर उसके साथ हुई हैवानियत के बारे में परिजनों को बताया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की के परिजनों को धमकी दी कि पुलिस को बताने पर वह आत्मदाह कर लेगा।
क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 25 जून को उसकी 12 वर्षीय बेटी पड़ोसी के घर सोने के लिए गई थी। दोनों परिवारों में काफी मेलजोल होने के चलते उन्होंने बेटी को पड़ोसी के घर जाने से भी नहीं रोका। रात को उसके पड़ोसी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना से बच्ची बुरी तरह से घबरा गई। वह सुबह आरोपी के घर से बाहर निकलकर मंदिर में जाकर छुप गई। जब उनकी बच्ची घर नहीं पहुंची तो वह पड़ोसी के घर उसे बुलाने के लिए चले गए। जब आरोपी घर नहीं मिला तो उन्होंने अपनी बच्ची की तलाश की। वह उसे मंदिर से बुलाकर घर ले आए। घर वापस आने के बाद बच्ची ने परिजनों को सारी बात बताई। इस पर परिजनों ने आरोपी को घर बुलाया। आरोपी बाद में उनके घर पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस को करने की स्थिति में आत्मदाह करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।