फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction material dumped on Firni causes traffic jam

Sonipat News: फिरनी पर डाली निर्माण सामग्री से लग रहा जाम

Mon, 24 Nov 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Construction material dumped on Firni causes traffic jam
फोटो 14: सोनीपत के गांव ​भिगान की मुख्य फिरनी पर लगे जाम के कारण लगी वाहनों की कतार। स्रोत: ग्र
गन्नौर। भिगान गांव की फिरनी इन दिनों अवैध तरीके से रखे गए भवन निर्माण सामग्री के कारण संकरी हो गई है। इससे फिरनी पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित लोगों से सामग्री हटाने की अपील की गई मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ व्यक्तियों ने फिरनी पर ईंट, रेत और अन्य निर्माण सामग्री डालकर रास्ते को संकरा कर दिया है। इसके चलते सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। इस वजह से बड़े वाहनों के गुजरने में परेशानी होती है। आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

यह फिरनी कामी-गन्नौर रोड, राजपुर से होते हुए जीटी रोड को जोड़ती है। यहां से काफी वाहनों की आवाजाही रहती है। स्कूल समय और दफ्तर आने-जाने के दौरान यातायात पूरी तरह अव्यवस्थित नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से रखी गई निर्माण सामग्री को तुरंत हटवाया जाए ताकि यातायात सुचारु हो सके। दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed