{"_id":"683dfde339739082b0046f47","slug":"conquered-mount-renock-and-registered-his-name-in-the-world-wide-book-of-records-sonipat-news-c-197-1-snp1008-137468-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: माउंट रेनॉक फतेह कर वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: माउंट रेनॉक फतेह कर वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम
Tue, 03 Jun 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10- राखी, गांव धनाना।
- फोटो : kathua news
सोनीपत। वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाकर दो विद्यार्थियों ने जिले का नाम रोशन किया। दोनों ने सिक्किम में 16,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित माउंट रेनॉक शिखर पर ध्वज फहराया था।
इससे पहले माउंट रेनॉक पर चढ़ने का खिताब चोमन की टीम (40 से 45 साल के लोगों) के नाम रहा। अब प्रदेश के विद्यार्थी दल (16 व 17 साल) ने इस खिताब को अपने नाम किया है।
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में स्थित हिमालय पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई) के सहयोग से विद्यार्थियों के दल ने 22 नवंबर 2024 से 23 दिसंबर 2024 तक प्रशिक्षण प्राप्त कर दो दिन में सिक्किम क्षेत्र में स्थित माउंट रेनॉक की 16,500 फीट ऊंचाई की चढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। विद्यार्थियों के इस दल में प्रत्येक जिले से दो विद्यार्थी शामिल थे। इन्होंने माउंट रेनॉक को सबसे तेज गति से फतेह करने का रिकॉर्ड बनाया है। यह खिताब हासिल करने के बाद जिले के दोनों विद्यार्थियों को अब प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं।
मॉडल टाउन स्थित जिला परियोजना संयोजक सुजाता खत्री के कार्यालय में शिक्षा अधिकारियों ने गांव रभड़ा निवासी अश्वनी व गांव धनाना निवासी राखी का स्वागत करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र दिए ।
अश्वनी फरमाना के राजकीय विद्यालय का कक्षा 12वीं का छात्र है, जबकि राखी कथूरा स्थित राजकीय विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा है।
जिला सहायक परियोजना संयोजक रुपेंद्र पूनिया, सहायक परियोजना संयोजक डॉ. अतर सिंह ने बताया कि विभाग ने बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स एवं रेनॉक शिखर 16,500 फीट पर्वतारोहण अभियान में भाग लेने के लिए प्रत्येक जिले से दो विद्यार्थियों का चयन किया था।
प्रशिक्षण के लिए विभाग की ओर से विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अश्वनी और राखी का मेरिट व काबिलियत के आधार पर चयन हुआ था।
प्रशिक्षण शिविर प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग व एचएमआई के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया था। बाद में विद्यार्थी दल ने माउंट रेनॉक की चढ़ाई कर रिकॉर्ड बनाया है।

फोटो 10- राखी, गांव धनाना।- फोटो : kathua news