फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cantor crushed man and woman riding bike, dies

बाइक सवार व्यक्ति व महिला को कैंटर ने कुचला, मौत

Sun, 23 Aug 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cantor crushed man and woman riding bike, dies
राई। जीटी रोड से केएमपी पर चढ़ने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार महिला व व्यक्ति को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति पानीपत का रहने वाला है, जबकि महिला की शनाख्त नहीं हो सकी है। व्यक्ति कुंडली क्षेत्र में किसी फैक्टरी में काम करता है। उसके परिजनों के आने के बाद ही महिला की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को एक बाइक सवार महिला व व्यक्ति केएमपी पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आए कैंटर ने दोनों को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति के पास से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान पानीपत के गांव लाखू बुआना निवासी विनोद के रूप में हुई है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि विनोद कुंडली क्षेत्र में किसी फैक्टरी में काम करता था। उसके परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही पता लग सकेगा कि महिला उसकी रिश्तेदार थी या कोई सहकर्मी थी। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
केएमपी पर हादसे में महिला व व्यक्ति की मौत हुई है। व्यक्ति की पहचान हो गई है। महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विवेक मलिक, थाना प्रभारी राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed