फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Canter driver dies due to trolley collision

ट्राला की टक्कर से कैंटर चालक की मौत

Fri, 21 Oct 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Canter driver dies due to trolley collision
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरिफेरल-वे पर नॉन पार्किंग जोन में खड़े ट्राला से कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गांव पिलखुवा निवासी अजय चौहान ने बताया कि वह और उनका भाई कृष्ण दोनों कैंटर चलाते हैं। वह 19 अक्तूबर की शाम को कैंटर लेकर पंजाब के लिए चला था। जब वह केजीपी पर जाखौली टोल के पास पहुंचा तो वहां पेरिफेरल-वे पर नॉन पार्किंग जोन में एक ट्राला खड़ा था। अंधेरा होने के कारण कृष्ण उसको देख नहीं पाया और कैंटर ट्राला से भिड़ गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल कृष्ण की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद ट्राला चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed