फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Butana Branch Canal to be lined; capacity to increase by 498 cusecs.

Sonipat News: बुटाना ब्रांच नहर होगी पक्की 498 क्यूसेक बढ़ेगी क्षमता

Wed, 02 Sep 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Butana Branch Canal to be lined; capacity to increase by 498 cusecs.
फोटो - काहनौर सब माइनर, जिसमें बुटाना ब्रांच से पानी छोड़ा जाता है। संवाद
गोहाना। प्रदेश के पांच जिलों में सिंचाई और पेयजल की जरूरत पूरी करने के लिए बुटाना ब्रांच नहर को पक्का किया जाएगा। साथ ही नहर की क्षमता 4600 से बढ़ाकर 5098 क्यूसेक की जाएगी। सिंचाई विभाग के इस प्रोजेक्ट पर करीब 185 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए बजट वर्ल्ड बैंक से मिलने की बात कही गई है।
विज्ञापन

बुटाना ब्रांच को फीडर चैनल का दर्जा प्राप्त है। इससे कई नहरों और माइनरों में पानी छोड़ा जाता है। नहर से बड़ी संख्या में किसान सिंचाई के लिए पानी लेते हैं। इसके अलावा जलापूर्ति विभाग द्वारा बनाए गए जलघरों को भी इसी नहर से पानी उपलब्ध कराया जाता है। बढ़ती मांग को देखते हुए नहर की क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

36 किलोमीटर हिस्से को किया जाएगा पक्का : अधिकारियों के अनुसार बुटाना ब्रांच नहर की पटरी और बेस फिलहाल ईंटों से बने हुए हैं। इससे पानी का रिसाव जमीन में होता रहता है। अब नहर के 36 किलोमीटर हिस्से को पक्का किया जाएगा। इसके लिए नहर की पटरी और बेस सीसी से तैयार किए जाएंगे। क्षमता बढ़ाने के लिए पटरियों की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी। इससे पानी के रिसाव में कमी आएगी और उपलब्ध पानी का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed