फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Burglaries increased in the city, shops shutters being uprooted daily

शहर में चोरियां बढ़ीं, दुकानों के रोजाना उखड़ रहे शटर

Tue, 09 Feb 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Burglaries increased in the city, shops shutters being uprooted daily
शहर के दिल्ली रोड स्थित मेडिकल स्टोर का उखाड़ा गया शटर। संवाद - फोटो : Sonipat
शहर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता रहा है। रात को चोर रोजाना दुकानों के शटर उखाड़ रहे है। जिसके चलते पुलिस पर भी सवाल उठने लगे है। चोरों ने रात को दिल्ली कैंप में मेडिकल स्टोर का शटर तोडक़र सिक्के चोरी कर ले गए। इसके साथ ही मिष्ठान भंडार से चोर दो गैस सिलिंडर ले गए। इतना ही नहीं एक ढाबे पर चोरी नहीं कर पाए तो वहां रखा तंदूर ही गिरा दिया। सर्दी के मौसम में चोरों का आतंक अचानक बढ़ गया है। शहर के लोगों ने एसपी से पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही चोरों व चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के दिल्ली रोड स्थित मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोर अंदर से सिक्के व नकदी चोरी कर ले गए। चोर दुकान के अंदर से करीब 1000-1200 रुपये ले गए हैं। सुबह दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। दुकानदार दर्शन बत्रा का कहना है कि चोरों ने शटर उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

मिष्ठान भंडार से चोरी किए दो सिलिंडर, सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध
चोरों ने दिल्ली रोड पर दिल्ली कैंप के पास ही मिष्ठान भंडार में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मिष्ठान भंडार के अंदर से दो सिलिंडर चोरी कर लिए। दुकानदार राजेश ने बताया कि चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें तीन युवक चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे के बाहर तंदूर तोड़कर हुए फरार
दिल्ली रोड स्थित एक ढाबे के बाहर से चोर तंदूर तोड़कर फरार हो गए। चोर वहां चोरी नहीं कर सके तो तंदूर को ही तोड़कर चला गया। यह वारदात भी वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
नशेड़ियों पर वारदात करने का शक
आसपास के लोगों का आरोप है कि चोरी की वारदात नशे में घूमने वाले करते हैं। वह चोरी नहीं कर पाते तो नुकसान कर चले जाते हैं। राम पाहुजा व अन्य ने बताया कि क्षेत्र में नशा करने वाले युवकों की तादाद बढ़ रही है। जिन पर अंकुश लगाकर अन्य वारदात को रोका जा सकता है। उनका कहना है कि वह एसपी से मिलकर इसकी शिकायत देंगे।
एक दिन पहले तीन दुकानों के उखाड़े थे शटर
एक दिन पहले भी शहर में तीन दुकानों के शटर उखाड़े गए थे। चोर ने कच्चे क्वार्टर के पास दुकान का शटर उखाड़कर कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया था। वहीं सिटी थाना क्षेत्र में गीता भवन चौक के पास मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर करीब दस हजार रुपये चोरी किए थे। रेलवे रोड पर एक शोरूम का शटर तोड़ा गया था, लेकिन चोरी नहीं हो सकी थी।

चोरी को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। रात को लगातार गश्त की जा रही है। -नरेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी, सिक्का कालोनी चौकी।

 दिल्ली रोड पर मिष्ठान भंडार से दो सिलिंडर ले गए चोर।

दिल्ली रोड पर मिष्ठान भंडार से दो सिलिंडर ले गए चोर।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed