{"_id":"66ce0a09bd2a80ea460eb78c","slug":"bulldozer-fired-on-construction-being-done-without-getting-map-passed-people-protested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-123624-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माण पर चलाया बुलडोजर, लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माण पर चलाया बुलडोजर, लोगों ने किया विरोध
Tue, 27 Aug 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गढ़ी ब्राह्मणान में सेक्टर 23 के साथ लगती जमीन पर प्लॉटों में भरी जा रही नींव हटाने के लिए मंगलवार को पहुंची नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाया। लोगों ने नगर निगम की टीम का विरोध किया और जमीन पर मालिकाना हक बाताया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है। उनकी जमीन सेक्टर-23 के लिए भी अधिग्रहण हुई थी। बची हुई जमीन की जा रही प्लाॅटिंग पर बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के नींव को उखाड़ना गलत है। नगर निगम की टीम सहायक अभियंता अमित कुमार के नेतृत्व में पहुंची थी। लोगों ने हंगामा करते हुए सहायक अभियंता की गाड़ी की चाबी भी निकाल ली। पुलिस ने बीच बचाव करते हुए मामे को शांत कराया। लोगों का कहना था कि एसडीओ या निगम अधिकारी उनके नुकसान की भरपाई करें या नोटिस दिखाएं। सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन