{"_id":"646919ddbe31027e2d00cb54","slug":"brave-sister-lost-her-life-while-saving-her-drowning-brothers-and-sisters-sonipat-news-c-197-1-snp1002-105-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डूब रहे भाई-बहनों को बचाकर खुद की जिंदगी हार गई बहादुर बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डूब रहे भाई-बहनों को बचाकर खुद की जिंदगी हार गई बहादुर बहन
Sun, 21 May 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
राई। यमुना नदी के मिमारपुर घाट पर स्नान करते समय डूब रहे चार भाई-बहनों को बचाकर डूबी किशोरी का शव शनिवार शाम को बरामद कर लिया। दसवीं कक्षा की छात्रा के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सभी की जुबान पर बेटी की बहादुरी की ही चर्चा थी। हालांकि उसकी जान नहीं बच पाने का भी गम था।
शुक्रवार को ज्येष्ठ अमावस्या पर रोहतक के गांव जिंदरान निवासी राजेराम के पांच बच्चे बेटी तुलसी (18), खुशी (16), आशा (14), भाई आशीष (11) व वंश (9) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यमुना नदी में स्नान करने आए थे। स्नान करते हुए वंश यमुना में डूबने लगा था तो अन्य बहनों व भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया। जिससे वह भी यमुना के बीच बने गड्ढे में फंस गए थे। मंझली बेटी आशा ने हिम्मत जुटाकर अपने छोटे भाई समेत चारों भाई-बहन को बाहर की तरफ धकेल कर उनकी जिंदगी बचा ली, लेकिन खुद डूब गई। उसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने मोटरबोट भी मंगवाई थी। तलाश के दौरान शनिवार शाम को मिमारपुर घाट पर ही आशा का शव बरामद हुआ। मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने कहा कि शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।