फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP-JJP alliance was formed to form a stable government, not to contest elections together: JP Dalal

स्थायी सरकार बनाने को हुआ था भाजपा-जजपा गठबंधन, साथ चुनाव लड़ने को नहीं : जेपी दलाल

Sun, 11 Jun 2023 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP-JJP alliance was formed to form a stable government, not to contest elections together: JP Dalal
सोनीपत। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि चुनाव के बाद भाजपा ने जजपा के साथ स्थायी सरकार बनाने के लिए गठबंधन किया था। अब चुनाव गठबंधन में लड़ा जाएगा या नहीं, यह निर्णय शीर्ष नेतृत्व को लेना है। दोनों पार्टियां अपना-अपना प्रचार करने में जुटी हैं, जिसमें कुछ गलत नहीं है। कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की बर्बाद फसल का मुआवजा सबसे कम समय में दिया है। कृषि मंत्री शनिवार को गांव जुआं के गुरुकुल में खजान सिंह छिक्कारा की 11वीं पुण्यतिथि के मौके पर स्मृति सभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कहा कि प्रदेश में गठबंधन सरकार बेहतर काम कर रही है। दोनों पार्टियों के सरकार में मंत्री हैं। दोनों पार्टियां अपना-अपना प्रचार प्रसार लोगों में जाकर कर रही हैं और यह कोई गलत बात भी नहीं है। वर्ष 2019 में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। भाजपा ने स्थाई सरकार बनाने के लिए जजपा से हाथ मिलाया था। फैसले का अभी सही समय नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed