{"_id":"65de313bfd53605cc6027413","slug":"beaten-for-refusing-to-give-liquor-on-loan-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114481-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उधार में शराब देने से मना करने पर कारिंदे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उधार में शराब देने से मना करने पर कारिंदे को पीटा
Wed, 28 Feb 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। उधार में शराब देने से मना करने पर शराब ठेके के कारिंदे की पिटाई करने का मामला सामने आया है। ठेके के कारिंदे ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी है। गांव भांवर निवासी मनजीत ने बताया कि वह भांवर गांव में कुलविंदर एंड कंपनी के शराब ठेके पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। 26 फरवरी को वह ठेके पर बैठे थे। उनके पास गांव का ही मनीष स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आया। मनीष उनसे 4-5 शराब की बोतल उधार में मांगने लगा, लेकिन उन्होंने उधार में बोतल देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी मनीष ने उनकी पिटाई की और धमकी देकर वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन