फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Badkhaalsa did good work on gender ratio, but did not get any respect

Sonipat News: बढ़खालसा ने लिंगानुपात पर किया बेहतर काम, पर नहीं मिला सम्मान

Fri, 28 Mar 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Badkhaalsa did good work on gender ratio, but did not get any respect
सोनीपत। गांव बढ़खालसा लिंगानुपात में सुधार के लिए उत्कृष्ट पहल करने के बाद भी गांव में 10वीं तक का राजकीय विद्यालय न होने के कारण सम्मान से वंचित रह गया। दूसरे नंबर पर रहे गांव भिगान को लिंगानुपात में सर्वश्रेष्ठ गांव का सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

भिगान में 1000 बेटों पर 1486 बेटियां हैं, तो गांव बढ़खालसा में 1000 बेटों पर 1700 बेटियां हैं। भिगान गांव में वर्ष 2024 में 52 बेटियों व 35 बेटों ने जन्म लिया है। विभाग अब भिगान गांव की 10वीं कक्षा की टॉप तीन छात्राओं को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

सरकार ने लिंगानुपात में सुधार लाने को वर्ष 2002 से बेस्ट विलेज अवॉर्ड योजना चला रखी है। योजना के तहत लिंगानुपात में अव्वल रहने वाले गांव की उन छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है जो दसवीं कक्षा में टॉपर रही। तब से सबसे अधिक लिंगानुपात वाले गांव की चयन प्रक्रिया चल रही है। वर्ष 2024 में लिंगानुपात के मामले में बढ़खालसा टाॅप पर रहा, लेकिन गांव में 10वीं तक का राजकीय स्कूल न होने के चलते उन्हें बेस्ट विलेज अवॉर्ड नहीं मिल सकेगा। दूसरे स्थान पर आए गांव भिगान को लिंगानुपात को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार हलालपुर गांव टॉप पर रहा
स्वास्थ्य विभाग ने इस बार जिले के गांव भिगान को लिंगानुपात में सर्वश्रेष्ठ गांव चुना है। 5000 से ज्यादा की जनसंख्या वाले इस गांव में वर्ष 2024 में 35 बेटों व 52 बेटियों ने जन्म लिया है। साल 2023 में गांव हलालपुर और साल 2022 में गांव रसोई का लिंगानुपात बेहतर रहा था। वर्ष 2021 में गांव गोरड़ में सबसे ज्यादा लिंगानुपात 1470 दर्ज किया था।
तीन बेटियों को डेढ़ लाख रुपये देकर किया जाएगा सम्मानित
लिंगानुपात में अव्वल आने वाले गांव की तीन बेटियों को स्वास्थ्य विभाग डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करेगा। गांव के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान पर रहने वाली बेटी को 75 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली बेटी को 45 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली बेटी को 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
योजना के लिए यह है गांव के चयन का मापदंड
जनवरी से दिसंबर तक गांव के लिंगानुपात की जानकारी जुटाई जाती है। योजना के तहत 5000 से ज्यादा आबादी वाले गांवों की संस्थागत डिलीवरी 30 फीसदी होनी जरूरी है। वहीं गांव में दसवीं कक्षा का विद्यालय होना चाहिए। दसवीं कक्षा की टॉप तीन छात्राओं को राशि देकर सम्मानित किया जाता है।
-गांव में एकमात्र राजकीय विद्यालय है जो पांचवीं तक है। विद्यालय को अपग्रेड करने के लिए कई बार प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री से लेकर शिक्षा मंत्री तक पत्र लिख चुके हैं, लेकिन स्कूल को अपग्रेड नहीं किया गया। हर बार विद्यार्थी संख्या कम होने की बात कहकर मामला टाल दिया जाता है। हमारा प्रयास रहता है कि स्कूल में विद्यार्थी संख्या बढ़ाई जाए। लिंगानुपात के मामले में गांव पूरे जिले में टॉप पर है, लेकिन 10वीं तक का स्कूल नहीं होने से गांव को सम्मान नहीं दिया जाएगा, इस निर्णय से हताशा हुई है। -सुमन, सरपंच, ग्राम पंचायत बढ़खालसा
गांव भिगान को बेस्ट विलेज अवॉर्ड के लिए चयन किया गया है। जल्द गांव के सरकारी स्कूल की 10वीं कक्षा में टॉपर रहने वाली तीन छात्राओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। -डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन, सोनीपत।


जिले के बेहतर लिंगानुपात को लेकर प्रयास तेज किए जा रहे हैं। बढ़खालसा ने लिंगानुपात पर बेहतर काम किया, लेकिन नियमानुसार गांव में सरकारी स्कूल 10वीं कक्षा तक का नहीं है। -डॉ. सुमित कौशिक, नोडल अधिकारी, पीएनडीटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed