{"_id":"65075108a7036fd4c60df9b4","slug":"ayushman-fair-held-at-209-centres-health-of-7000-checked-sonipat-news-c-197-1-snp1003-6212-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 209 केंद्रों पर लगे आयुष्मान मेले, 7000 का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 209 केंद्रों पर लगे आयुष्मान मेले, 7000 का स्वास्थ्य जांचा
Mon, 18 Sep 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 39. खरखौदा सीएचसी में आयुष्मान मेले का उद्धाटन करते विधायक मोहनलाल बड़ौली। स्रोत: स्वास्थ्
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत जिले के 209 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान मेले लगाए गए। खरखौदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में विधायक मोहनलाल बड़ौली ने मेले का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। साथ ही गांवों में सरपंचों व उनके प्रतिनिधि ने मेले का उद्घाटन किया। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक करीब 7000 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिन्होंने अभी तक अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया था।
जिले के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) व 164 हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों (एचडब्ल्यूसी) पर आयुष्मान मेले लगाए। जिसमें मुख्य रूप से क्षय रोग व कुष्ठ रोग के संबंधित मरीजों की भी जांच हुई। जिन मरीजों को दो सप्ताह से खांसी हो, उनके थूक व बलगम के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए। साथ ही अन्य मरीजों को भी उपचार दिया गया। आयुष्मान भारत योजना की नोडल अधिकारी डॉ. अनीता सहारण ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर हर सप्ताह अलग-अलग बीमारियों की जांच के लिए शिविर लगाए जाएंगे। सीएचसी पर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने लोगों से मेले में पहुंच कर स्वास्थ्य लाभ उठाने का आह्वान किया। अभियान के तहत 2 अक्तूबर तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा और 2 अक्तूबर को ग्राम व वार्ड स्तर पर आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग आयुष्मान भारत योजना के 6 लाख 14 हजार लाभार्थी है, जिनमें से 4 लाख 35 हजार लाभार्थियों के कार्ड बन चुके हैं एवं 1 लाख 80 हजार लाभार्थियों के कार्ड बनने बाकी है। अभियान के दौरान कोशिश रहेगी कि सभी लंबित कार्ड बनाए जाए व सभी लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई जाएगी।