{"_id":"69de5cc58c667c94a109127f","slug":"attempt-to-break-into-gold-loan-institution-sonipat-news-c-197-1-snp1001-152450-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोल्ड लोन देने वाली संस्था में सेंध लगाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोल्ड लोन देने वाली संस्था में सेंध लगाने की कोशिश
Tue, 14 Apr 2026 08:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Apr 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सिविल रोड स्थित गोल्ड लोन देने वाली वित्तीय संस्था की शाखा में चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने भवन की दीवार तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।
शाखा प्रबंधक सोनू ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनकी संस्था में सोने के आभूषण गिरवी रखकर ऋण दिया जाता है। जब कर्मचारी सुबह ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि भवन की दीवार टूटी हुई है। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दीवार तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया था।
हालांकि, चोर किसी भी प्रकार की चोरी करने में सफल नहीं हो सके और मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने चोरी की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।