{"_id":"6159f6b38ebc3e62975500b9","slug":"arun-malik-completes-2300-km-cycle-journey-sonipat-news-rtk625951677","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के अरुण मलिक 2300 किलोमीटर की राजस्थान साइकिल यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के अरुण मलिक 2300 किलोमीटर की राजस्थान साइकिल यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने
विज्ञापन
राजस्थान साइकिल यात्रा कर लौटे अरूण मलिक का स्वागत करते क्रीड़ा भारती के सदस्य।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण मुक्त भारत बनाने के लिए सोनीपत के सेक्टर-23 अरुण मलिक ने 2300 किलोमीटर की राजस्थान साइकिल यात्रा कर अनोखा कारनामा रचा है। उन्हें 2300 किलोमीटर की राजस्थान साइकिल यात्रा करने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल हुआ है। खास बात यह है कि अरुण मलिक ने सिंगल गियर की साइकिल से राजस्थान साइकिल यात्रा महज 12 दिन में पूरी की। रविवार को साइकिल यात्रा पूरी कर घर पहुंचने पर क्रीड़ा भारती से उमेश, मिट्टू, जितेंद्र, अपणा जंक्शन से जितेंद्र मलिक, सुधीर, नवीन ने स्वागत किया।
20 सितंबर से शुरू की थी यात्रा
अरुण मलिक ने बताया कि उन्होंने 20 सितंबर को साइकिल यात्रा की शुरुआत सोनीपत से की थी। उसके बाद सालासर बालाजी हो कर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जौधपुर, उदयपुर, चित्तोडग़ढ़, भीलवाड़ा, ब्यावर, अजमेर, पुष्कर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू से घर सोनीपत स्वस्थ पहुंचे।
पहले भी कर चुके हैं यात्रा
अरुण मलिक इससे पहले भी अनेक बार साइकिल यात्राएं कर चुके हैं। वे अब तक करीब 80 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। खास बात यह है कि ये सभी यात्राएं उन्होंने अपनी 17 साल पुरानी साइकिल से की है। उनका कहना है कि हमारा प्रयास है कि देशभर के लोग साइकिल चलाने को लेकर जागरुक हो। अब तक चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, गोवा, मुंबई, मध्य प्रदेश, राजस्थान ने इस अभियान के प्रति गंभीरता दिखाई है। हमारा प्रयास आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।