फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrested accused of killing a young man in a dispute over selling liquor

Sonipat News: शराब बेचने के विवाद में युवक की हत्या का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Arrested accused of killing a young man in a dispute over selling liquor
फोटो :30: हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।
सोनीपत। कबीर आश्रम के पास शराब बिक्री करने के विवाद में युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव किलोहड़द निवासी हरीश उर्फ मोनू है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


कालूपुर के रहने वाले पंकज ने 19 जून, 2022 को सिटी थाना पुलिस को बताया था कि वह शराब ठेकेदार है। उनका दोस्त लहराड़ा का शौकीन भी उनके साथ में रहता है। वहीं कालूपुर में लहराड़ा के दीपक और विशाल का शराब का ठेका है। शराब बिक्री को लेकर उनका दीपक और विशाल के साथ कई बार झगड़ा हो चुका है। दीपक और विशाल उन पर अपने ठेके से शराब लेने का दबाव डाल रहे थे। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। पंकज ने बताया था कि 18 जून, 2022 की शाम को वह शौकीन के साथ कबीरपुर गया था। दोनों सड़क के किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे तो दीपक, विशाल, बैंयापुर का विनय, मुंडलाना का प्रवीण उर्फ पिन्ना और किलोहड़द का मोनू अपने साथियों के साथ आए और रॉड व धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। पंकज ने आरोप लगाया था कि यह हमला देवेंद्र भूखा के इशारे पर किया गया था। पुलिस ने जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। हमले में घायल शौकीन की 25 अगस्त, 2022 को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी थी। मामले में पुलिस छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। अब एसीपी जीत सिंह की टीम ने पांच हजार के इनामी हरीश उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed