फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Applications invited for National Science Award

Sonipat News: राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

Tue, 22 Oct 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 22 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Applications invited for National Science Award
चार श्रेणियों विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा और विज्ञान टीम में दिए जाएंगे 56 पुरस्कार
विज्ञापन


11 मई 2025 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर की जाएगी पुरस्कारों की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। भारत सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार की घोषणा की है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों या टीम से राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 13 प्रक्षेत्र में दिए जाएंगे। इनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरिंग विज्ञान, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी व अन्य शामिल हैं। पुरस्कारों के लिए गृह मंत्रालय के पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in/ पर 17 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार का विवरण पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध है। इस वर्ष पुरस्कारों का संचालन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की तरफ से किया जा रहा है। पुरस्कारों की घोषणा 11 मई 2025 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर की जाएगी।
विज्ञापन

इन श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार
विज्ञान रत्न : विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जीवन काल की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने के लिए अधिकतम तीन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विज्ञान श्री : विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए अधिकतम 25 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।विज्ञान युवा : शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले युवा वैज्ञानिकों की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अधिकतम 25 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विज्ञान टीम पुरस्कार : तीन या अधिक वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, नवप्रवर्तकों की एक टीम को अधिकतम तीन पुरस्कार प्रदान किए जा सकते हैं, जिन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक टीम में काम करते हुए असाधारण योगदान दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed