फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegations of casting fake votes at four places

Sonipat News: चार स्थानों पर फर्जी वोट डालने के लगे आरोप

Sun, 06 Oct 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 06 Oct 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Allegations of casting fake votes at four places
सोनीपत। जिले में शनिवार को छह विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में चार स्थानों पर फर्जी मतदान करने के भी आरोप लगाए गए हैं। सोनीपत की सिक्का कॉलोनी, जीवीएम महाविद्यालय सहित गन्नौर में दो जगह मतदान करने पहुंचे लोगों को पहले ही उनके वोट डालने का पता लगा।
विज्ञापन

जनता कॉलोनी निवासी ईशवंती ने निर्वाचन आयोग व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को शिकायत लिखी है। ईशवंती ने पत्र में बताया कि वह विजय हाई स्कूल में बूथ संख्या 84 पर मतदान करने के लिए पहुंचीं तो उन्हें बताया गया कि आपकी वोट पहले डाला जा चुका है। ईशवंती का आरोप है कि उन्होंने मतदान नहीं किया है, उनकी जगह किसी और ने उनकी वोट डाला है। यह उनके मौलिक अधिकाराें का हनन है। उन्होंने मांग की है कि उनका वोट डलवाया, अन्यथा विजय हाई स्कूल में बनाए गए बूथ को रद्द कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियाें के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, सुदामा नगर निवासी रानी देवी ने बताया कि वह मतदान करने के लिए जीवीएम महाविद्यालय के बूथ संख्या 17 पर मतदान करने पहुंचीं तो पता चला कि उनकी जगह पहले ही कोई मतदान कर जा चुका है। रानी देवी ने मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर गन्नौर में बूथ संख्या 99 व 100 पर भी फर्जी वोट डालने के आरोप लगे हैं। फर्जी वोट डालने के आरोप में युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है।
आप प्रत्याशी ने फर्जी वोट डलवाने का लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र गौतम ने सोनीपत शहर के एक बूथ पर पहुंचकर अन्य पार्टियाें पर फर्जी वोट डलवाने और मतदाता के पहचान पत्र एकत्रित करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि मजदूर वर्ग को लालच देकर उनके पहचान पत्र एकत्रित कर उनके आधार पर फर्जी मतदान करवाया गया है। बड़ी पार्टियों ने पहचान पत्र लेकर अपने पक्ष में मतदान करवाया है। इस बात को लेकर आप प्रत्याशी, उनके समर्थकों की एक महिला से झड़प भी हो गई। मौके पर पहुंचे एक अधिकारी ने भी पहचान पत्र एकत्रित करने की बात को गलत ठहराया। मामला बढ़ा तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। आप प्रत्याशी व उनके समर्थकाें के साथ काफी देर तक महिला की झड़प होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed