फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After killing the married woman, the body was hanged, case filed

विवाहिता को मारकर शव फंदे पर लटकाया, केस दर्ज

Sat, 25 Jul 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
After killing the married woman, the body was hanged, case filed
राई। गांव लिवासपुर में विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला है। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या करने के बाद उसे फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के भाई के बयान पर पति, देवर व सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन

दिल्ली के नरेला की रहने वाली उषा (32) की शादी करीब नौ साल पहले गांव लिवासपुर के रहने वाले रजत के साथ हुई थी। उषा का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला है। मामले की सूचना के बाद बहालगढ़ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। मामले को लेकर उषा के भाई नरेला निवासी कैलाश ने उसकी बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कैलाश ने बहालगढ़ चौकी पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते आ रहे हैं। उसके साथ अक्सर मारपीट होती थी। उन्होंने भी अपनी बहन के ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया, लेकिन उनकी प्रताडना कम नहीं हुई। अब उसकी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या करने के बाद मामले को आत्मत्या दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने कैलाश के बयान पर पति रजत, देवर जयंत व सास सुरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा। फिलहाल हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
शादी के बाद उषा को रजत से दो बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा व एक बेटी है। दोनों की उम्र करीब सात व पांच साल है। दोनों के सिर में बचपन में ही मां का साया उठ गया है। वहीं उनकी मां की हत्या का आरोप पिता, चाचा व दादी पर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विवाहिता की मौत के मामले में उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
-मुकेश कुमार, चौकी प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed