फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After 20 years, Ramlila dialogues echo once again in Lahri Singh Park

Sonipat News: 20 साल बाद लहरी सिंह पार्क में फिर गूंजे रामलीला के संवाद

Tue, 13 Oct 2026 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Oct 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
After 20 years, Ramlila dialogues echo once again in Lahri Singh Park
गन्नौर। करीब 20 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर शहर के लहरी सिंह पार्क में रामलीला के संवाद गूंजने लगे हैं। शिव कल्याण जनसमिति की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ नगरपालिका चेयरमैन अरुण त्यागी ने किया। लंबे समय बाद शहर में रामलीला का मंचन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। इसके साथ ही लोगों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन

आयोजकों के मुताबिक रामलीला के मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और मर्यादा का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराना भी है।
विज्ञापन

रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से सत्य, धर्म और सदाचार का संदेश समाज तक पहुंचता है। करीब दो दशक बाद लहरी सिंह पार्क में रामलीला शुरू होने से यह स्थल एक बार फिर धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed