फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of extorting 12 lakhs in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख ऐंठने का आरोप

Wed, 12 Oct 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accused of extorting 12 lakhs in the name of sending abroad
गांव जुआं के रहने वाले दो युवकों को विदेश भेजकर नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने उनके फोन उठाने बंद कर दिए। अब वह रुपये वापस मांगने व पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मोहाना थाना पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जुआं निवासी अनूप और दीपक ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं। करनाल के घोघड़ीपुर का रहने वाले अशोक कुमार की जुआं गांव में रिश्तेदारी है। अशोक कुमार ने उनको बताया कि वह विदेश में अच्छे वेतन वाली नौकरी दिला सकता है। उनका यमुनानगर जिले का रहने वाला परिचित मनोज कुमार कई लोगों को विदेश भेज चुका है। अशोक ने वर्ष 2020 में उनको झांसे में लेकर 12 लाख रुपये ले लिये। पैसे आरटीजीएस से बैंक खाते में डाले गए। उसके बाद न तो नौकरी लगवाई गई और न ही उनको विदेश भेजा गया। दोनों के पासपोर्ट आरोपियों ने अपने पास रखे हुए हैं। अब वह न तो रुपये वापस कर रहे हैं और न ही पासपोर्ट दे रहे हैं। रुपये वापस मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दीपक और अनूप ने इसकी शिकायत एएसपी खरखौदा को दी थी। उसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा से कराई गई। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed