फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accident in Sonipat, Two workers died while opening shuttering in water tank

सोनीपत में हादसा: पानी के टैंक में शटरिंग खोलने उतरे दो मजदूरों की मौत, गांव रामपुर कुंडल में हुई घटना

Sat, 24 Aug 2024 09:18 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 24 Aug 2024 09:18 AM IST
सार

टैंक को कई दिनों से ढक रखा था। जिसके कारण उसमें गैस बनी हुई थी। जिसके प्रभाव में आने के बाद नीरज व कुंदन बेहोश हो गए। जब टैंक के अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो तुरंत मकान मालिक के परिवार के सदस्यों ने उन्हें टैंक से बाहर निकलवाया।

विज्ञापन
Accident in Sonipat, Two workers died while opening shuttering in water tank
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव रामपुर कुंडल में निर्माणाधीन मकान में बनाए पानी के टैंक (होद) में शटरिंग खोलने उतरे दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों टैंक में जाने के बाद बेहोश हो गए थे। उन्हें निकालकर अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सैदपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


खरखौदा के गांव रामपुर निवासी नफे सिंह अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं। मकान के अंदर ही उन्होंने पानी एकत्रित करने लिए भूमिगत टैंक का निर्माण करवाया है। जिसकी अंदर से शटरिंग खोलने के लिए शुक्रवार रात को बिहार के जिला बेगूसराय के गांव चंद्रपुरा निवासी नीरज (21) व बिहार के खगरिया के गांव चिलाकुंडी निवासी कुंदन (33) को टैंक के अंदर गए थे।
विज्ञापन


टैंक को कई दिनों से ढक रखा था। जिसके कारण उसमें गैस बनी हुई थी। जिसके प्रभाव में आने के बाद नीरज व कुंदन बेहोश हो गए। जब टैंक के अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो तुरंत मकान मालिक के परिवार के सदस्यों ने उन्हें टैंक से बाहर निकलवाया। जिसके बाद दोनों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल, सोनीपत में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मृतकों के स्वजनों को घटना की सूचना दे दी है, उनके आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
रामपुर में टैंक में उतरे दो मजदूरों की मौत हो गई। जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मजदूरों के परिजनों के आने पर उनके बयान के आधार पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -जलजीत सिंह, प्रभारी, सैदपुर चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed