{"_id":"691cd0e5bc1076d58a05d1bc","slug":"a-trolley-full-of-stubble-caught-fire-in-shahzadpur-sonipat-news-c-197-1-snp1012-145473-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शहजादपुर में ट्रॉली में भरी पराली में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शहजादपुर में ट्रॉली में भरी पराली में लगी आग
Wed, 19 Nov 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 12: सोनीपत के शहजादपुर गांव में आग लगने से धूं धूं कर जल रही ट्राली में लोड पराली। ग्राम
गन्नौर। शहजादपुर गांव में ट्रॉली में भरी पराली में आग लग गई। पराली दिल्ली में डेरियों में चारे के लिए ले जाई जा रही थी। गन्नौर के गुमड़ निवासी ट्रैक्टर चालक सचिन ने बताया कि वह खेतों से बेलर बनवाकर पराली लादकर शहजादपुर होते हुए दिल्ली जा रहे थे।
जब वह गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो हाई टेंशन लाइन से पराली छू गई। इससे तारों से निकली चिंगारी की वजह से पराली में आग लग गई। आग लगते ही उसने ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर दिया जिससे वह बच गया।
आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में करीब चार एकड़ की पराली जलकर राख हो गई। सचिन पिछले चार साल से फसल अवशेष और चारा दिल्ली सप्लाई करने का काम कर रहे हैं। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग काबू पाया।