फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A coalition government will be formed in Los and Vis elections: Ajay Chautala

लोस और विस चुनाव में बनेगी गठबंधन सरकार : अजय चौटाला

Fri, 23 Jun 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
A coalition government will be formed in Los and Vis elections: Ajay Chautala
फोटो 18- जनसभा के दौरान संबोधित करते पंचायती राज विभाग के मंत्री देंवेंद्र बबली व मंच पर मौजूद
गोहाना। जजपा 2 जुलाई को जुलाना में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की रैली कर चुनावी मिशन का आगाज करेगी। कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ रैली में पहुंचे। यह बात जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने गांव भैंसवाल कलां में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर पंचायती राज विभाग के मंत्री देवेंद्र बबली भी साथ थे।
विज्ञापन

अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करें। पुराने साथियों के साथ मिलकर नए को अपने साथ जोड़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन से ही वे चुनावी वादों को पूरा करवा पाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार होगी। सरपंच संदीप मलिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि गांवों में तेजी से विकास करवाया जा रहा है। अब गांव में भी शहर की तर्ज पर विकास के काम होंगे। इस दौरान भैंसवाल गांव के लोगों ने गांव में पेयजल की समस्या का समाधान करवाने और कम्युनिटी सेंटर बनाने की मांग की। इस पर जजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. केसी बांगड़ ने कहा कि इस गांव के नेता कई बार विधायक रहे हैं, लेकिन अब भी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गांव भैंसवाल कलां में पेयजल की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। जनसभा की अध्यक्षता जजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र मलिक ने की। डाॅ. अजय चौटाला, पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली और जजपा नेताओं ने बरोदा हलका के कई गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर कुलदीप मलिक, शीलू खासा, बलजीत मलिक, एसडीएम आशीष वशिष्ठ, राजेश मलिक, मंजीत चहल, मोनू शर्मा, मन्नू आंवली मौजूद रहे।

फोटो 18- जनसभा के दौरान संबोधित करते पंचायती राज विभाग के मंत्री देंवेंद्र बबली व मंच पर मौजूद

फोटो 18- जनसभा के दौरान संबोधित करते पंचायती राज विभाग के मंत्री देंवेंद्र बबली व मंच पर मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed