फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सीएम की पकड़ पुलिस विभाग पर भी नहीं : दुष्यंत चौटाला

सीएम की पकड़ पुलिस विभाग पर भी नहीं : दुष्यंत चौटाला

Wed, 19 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सीएम की पकड़ पुलिस विभाग पर भी नहीं : दुष्यंत चौटाला
सीएम की पकड़ पुलिस विभाग पर भी नहीं : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। इनेलो सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आए दिन रेप के मामले सामने आ रहे है, लेकिन आरोपी महीने बाद भी पकड़ से बाहर है। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल के पास पुलिस विभाग है, लेकिन उन्हीं की पकड़ पुलिस पर नहीं है। यह बहुत ही शर्म की बात है। वह मंगलवार को गोहाना में 25 सितंबर को होने वाली रैली स्थल का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में लॉ इन ऑर्डर पूरी तरह से फैल हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज एनसीआरबी की रिपोर्ट के माध्यम से पूरे देश में महिलाओं के साथ गैंगरेप, रेप व छेड़खानी के मामले में प्रदेश तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि यह हालात जहां तक पहुंचे है इसमें सारा भाजपा का दोष है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जब सत्ता में नहीं थे, जब पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए मोमबत्तियां लेकर सड़क पर घूमते थे, लेकिन आज तो उनकी सरकार सत्ता में है, अब आरोपी तक नहीं पकड़े जा रहे है और न ही पीड़िताओं को इंसाफ मिल रहा है। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जींद में उप चुनाव होना है जिसकी टिकट का फैसला इनेलो सुप्रीमो ने करना है लेकिन उनको उम्मीद है की मिडा के परिवार के साथ उनका पहले से ही लगाव रहा है और उनके परिवार को टिकट मिले। इस दौरान डॉ. केसी बांगड़, अमजेर मलिक, जोगेंद्र मलिक, कुणाल गहलावत, कुलदीप मलिक, अतुल मलिक, नरेंद्र गहलावत, सुमित राणा, प्रमिला मलिक, डॉ. कपूर नरवाल, विकास नरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed