{"_id":"6a8dff6601609d46840bf9cc","slug":"garnered-thunderous-applause-from-the-audience-with-the-performances-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159407-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रचनाओं से दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रचनाओं से दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं
Wed, 26 Aug 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-23 में हुई अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच जिला इकाई की मासिक काव्य गोष्ठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच जिला इकाई ने सेक्टर-23 में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राष्ट्रीय महासचिव प्रो. ज्योति राज मुख्य अतिथि रहीं।
खरखौदा गर्ल्स कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ. प्रोमिला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इकाई की उपाध्यक्ष रेखा आर्या ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बाल कवयित्री शक्ति दुबे ने मां पर आधारित कविता सुनाई। कवयित्री शीतल ‘नवीन’ ने अपनी रचना “तुम्हारे प्रणय निवेदन के आगे मेरा स्त्रीमन झुक गया” प्रस्तुत की। दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं।
सोनीपत इकाई की अध्यक्ष चंचल ने प्रभु की स्तुति की। रेखा आर्या ने युवा बेटियों को मर्यादित जीवन जीने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ज्योति राज ने मंच के संस्थापक नाज सर का आभार जताया और चाटुकारिता पर व्यंग्य कविता पढ़ी। डॉ. प्रोमिला ने कविता को प्रेम और संघर्ष का संदेशवाहक बताया, साथ ही लेखन पहलुओं पर प्रकाश डाला।